नेत्र परीक्षण अधिकारी (Netra Parikshan Adhikari) – Eligibility, Syllabus, Salary, Career

CW
Course Wala
नेत्र परीक्षण अधिकारी (Netra Parikshan Adhikari) – Eligibility, Syllabus, Salary, Career

नेत्र परीक्षण अधिकारी (Netra Parikshan Adhikari) स्वास्थ्य विभाग का एक महत्वपूर्ण पद है। इनका मुख्य कार्य आंखों की जाँच करना, दृष्टि दोष पहचानना और नेत्र चिकित्सक (Ophthalmologist) की सहायता करना होता है। यह पद सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC/PHC) में होता है।

नेत्र परीक्षण अधिकारी का कार्य (Job Profile)

  • नेत्र परीक्षण अधिकारी के प्रमुख कार्य निम्नलिखित होते हैं:
  • मरीजों की आंखों की प्रारंभिक जाँच (Vision Test)
  • Eye chart, retinoscope, ophthalmoscope आदि उपकरणों का उपयोग
  • चश्मे की पावर निर्धारित करना
  • आंखों की बीमारियों की पहचान में डॉक्टर की सहायता
  • मरीजों का रिकॉर्ड व रिपोर्ट तैयार करना
  • Eye camp और सरकारी नेत्र योजनाओं में कार्य

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

उम्मीदवार के पास निम्न में योग्यता होना आवश्यक है:

  1. 10+2 (Science – Biology के साथ)
  2. Ophthalmic Assistant / Ophthalmic Technology / Ophthalmology में Diploma या Certificate

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष (राज्य/भर्ती के अनुसार बदल सकती है)

आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलती है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

नेत्र परीक्षण अधिकारी की भर्ती आमतौर पर निम्न चरणों में होती है:

लिखित परीक्षा (Written Exam)

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेरिट लिस्ट / काउंसलिंग

कुछ भर्तियों में केवल मेरिट (Qualification + Marks) के आधार पर भी चयन होता है।

यूपी में PET एग्जाम देना पड़ता है यहां UPSSSC के माध्यम से होता है।   

वेतनमान (Salary)

नेत्र परीक्षण अधिकारी का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार:

Pay Level: Level-5 या Level-6

Basic Salary: ₹29,200 – ₹35,400 प्रति माह*  केवल अनुमानित 

करियर ग्रोथ (Career Growth)

नेत्र परीक्षण अधिकारी के पद से आगे:

  • Senior Ophthalmic Assistant
  • Eye Technician Supervisor
  • Departmental Promotion
  • Private / NGO Eye Hospitals में बेहतर अवसर
  • अनुभव के साथ वेतन और जिम्मेदारी दोनों बढ़ती हैं।

इस पद की खास बातें

✔️ मेडिकल फील्ड में स्थायी सरकारी नौकरी
✔️ समाज सेवा से जुड़ा कार्य
✔️ Work-Life Balance अच्छा
✔️ Promotion के अवसर
✔️ Eye Care सेक्टर में बढ़ती मांग