B.Sc. Ag. (एग्रीकल्चर) 2026 : सम्पूर्ण जानकारी, फीस, और टॉप कॉलेज

CW
Course Wala
B.Sc. Ag. (एग्रीकल्चर) 2026 : सम्पूर्ण जानकारी, फीस, और टॉप कॉलेज

बी.एस.सी. एजी (B.Sc. Ag.) यानी बैचलर ऑफ साइंस इन एग्रीकल्चर के बारे में यह कृषि विज्ञान के क्षेत्र में एक स्नातक (Undergraduate) डिग्री कोर्स है। 

अवधि: यह एक 4 वर्षीय कोर्स है, जिसमें आमतौर पर सेमेस्टर प्रणाली (Semester System) लागू होती है।

 

पात्रता (Eligibility)

बी.एस.सी. एजी में प्रवेश के लिए सामान्य पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं:

  • शैक्षणिक योग्यता: छात्र को 10+2 (12वीं कक्षा) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • विषय: 12वीं में मुख्य रूप से विज्ञान संकाय (Physics, Chemistry, Biology - PCB) या (Physics, Chemistry, Mathematics - PCM)
  • कृषि संकाय (Agriculture) के विषय होने चाहिए।

प्रवेश प्रक्रिया (Admission Process)

अधिकांश अच्छे और प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश निम्नलिखित तरीकों से होता है:

  1. प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam): कई संस्थान प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन देते है 
  2. योग्यता के आधार पर (Merit Based): कुछ कॉलेज 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर भी प्रवेश देते हैं।

Bsc Ag Course Fee’s :

इस कोर्स में फ़ीस कॉलेज और यूनिवर्सिटी पर निर्भर करता है। मिनिमम 1 वर्ष की लगभग फ़ीस 25 से 35 हज़ार के बीच हो सकता है।

करियर स्कोप (Career Scope)

बी.एस.सी. एजी स्नातक के लिए सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में व्यापक अवसर हैं:

क्षेत्रजॉब प्रोफाइल (Job Profile)
सरकारी क्षेत्रकृषि अधिकारी, सहायक वृक्षारोपण प्रबंधक, कृषि अनुसंधान वैज्ञानिक, बैंक में फील्ड/ग्रामीण विकास अधिकारी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) में वैज्ञानिक।
निजी क्षेत्रबीज कंपनियाँ, उर्वरक कंपनियाँ, कृषि उपकरण कंपनियाँ, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ, कृषि विपणन कार्यकारी, व्यवसाय विकास कार्यकारी, एग्री-बिजनेस मैनेजर।
उच्च शिक्षाएम.एस.सी. एग्रीकल्चर, एम.बी.ए. इन एग्री-बिजनेस, पी.एच.डी.

अगर आप बीएससी एजी करने के इच्छुक है और जानकारी छाते है तो इन्क्वायरी फॉर्म भरे आपको पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी जायेगी। 

क्या खाद और बीज की दुकान खोलने के लिए B.Sc. Ag. ज़रूरी है?

नहीं, सीधे तौर पर नहीं। दुकान का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए भारत सरकार के उर्वरक नियंत्रण आदेश (FCO), 1985 और बीज नियंत्रण आदेश, 1983 के तहत निर्धारित योग्यता या एक तकनीकी व्यक्ति (Technical Person) को नियुक्त करना अनिवार्य होता है।अगर आप स्वय बीएससी एजी है तो किसी तकनीकी ब्यक्ति को नियुक्ति की जरुरत नहीं पड़ेगी। अत : आप अगर B.Sc. Ag.  है तो इसमें आपका ही फ़ायदा है। 

लाइसेंस के लिए क्या योग्यता चाहिए?

FCO के तहत, खुदरा बिक्री का लाइसेंस पाने के लिए आवेदक या नियुक्त व्यक्ति के पास B.Sc. Ag. या कृषि से संबंधित डिप्लोमा जैसी न्यूनतम योग्यता होना बेहतर माना जाता है। यह तकनीकी ज्ञान सुनिश्चित करता है।

B.Sc. Ag. होने का क्या फ़ायदा है?

अगर आपके पास B.Sc. Ag. की डिग्री है, तो आपको किसी अन्य तकनीकी व्यक्ति को नियुक्त करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। आप स्वयं लाइसेंस के लिए आवश्यक तकनीकी योग्यता पूरी करते हैं। साथ ही, आपको उत्पादों का बेहतर ज्ञान होता है।

लाइसेंसिंग प्रक्रिया में कौन-सा ज्ञान सबसे महत्वपूर्ण है?

मृदा विज्ञान (Soil Science), पौधों का पोषण, कीट और रोग प्रबंधन का ज्ञान सबसे महत्वपूर्ण है। B.Sc. Ag. यह ज्ञान प्रदान करता है, जिससे आप किसानों को सही खाद और कीटनाशक की सलाह दे पाते हैं।

क्या B.Sc. Ag. वाला व्यक्ति बड़ा डीलर बन सकता है?

बिल्कुल। ज्ञान और तकनीकी योग्यता के कारण, बड़े बीज या उर्वरक निर्माता कंपनियाँ (जैसे IFFCO, KRIBHCO, Bayer) ऐसे योग्य व्यक्तियों को अपनी डीलरशिप या वितरण नेटवर्क में प्राथमिकता देती हैं।